Ayushman bharat yojana : भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना एक क्रांतिकारी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह योजना 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी और इसे “प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)” के नाम से भी जाना जाता है। यह विश्व की सबसे बड़ी सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस योजना है, जिसमें प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रतिवर्ष उपलब्ध कराया जाता है, आज के आर्टिकल में हम आपको आयुष्मान भारत योजना से संबंधित पूरी जानकारी आसान भाषा में प्रदान करेंगे। चलिए जानते हैं।
Table of Contents
Ayushman Bharat Yojana Overview
योजना का नाम | Ayushman Bharat Yojana (PM-JAY) |
विभाग | स्वास्थ्य मंत्रालय |
कब शुरू हुई | 23 सितंबर 2018 |
उद्देश्य | प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज |
लाभार्थी | भारतीय नागरिक |
किसके द्वारा शुरू किया गया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा |
लाभ | मुफ्त इलाज 5 लाख तक |
हेल्पलाइन नंबर | 14555 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.pmjay.gov.in |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
Ayushman Bharat Yojana क्या है?
यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विश्व की सबसे बड़ी योजना है जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (HWCs centers) और PM-JAY योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को महंगे इलाज से राहत देना, स्वास्थ्य पर आने वाले खर्च को कम करना और कैशलेस और पेपरलेस इलाज की सुविधा प्रदान करना है।
Ayushman Bharat Yojana के दो मुख्य घटक (Two Components)
1. HWCs Health and Wellness Centres
इस योजना के तहत गर्भावस्था और प्रसव के दौरान देखभाल, बच्चों और किशोरों का स्वास्थ्य, आम बीमारियों का इलाज, साधारण और छोटी बीमारियों के लिए ओपीडी सेवा, जरूरी दवाएं, जांच सेवाएं और गैर-संचारी रोगों जैसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का इलाज शामिल है।
2. PM-JAY (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana)
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है।
PMJAY latest statistics 2025
- 8 मई 2025 तक, 40.71 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
- 8 मई 2025 तक, 9.35 करोड़ लोगो ने उपचार प्राप्त किए हैं, जिनमें से लगभग 4.50 करोड़ सरकारी अस्पतालों में और 4.8 करोड़ निजी अस्पतालों में हुए हैं।
- देशभर में 30,932 अस्पताल इस योजना के तहत सूचीबद्ध हैं।
- यह योजना दिल्ली में भी लागू कर दी गई है, जहाँ 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) खोले जाएंगे।
- वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयुष्मान भारत योजना के लिए ₹9,406 करोड़ का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 28.8% अधिक है।
Ayushman Bharat Yojana (PM-JAY) की विशेषताएं
- इस योजना के तहत प्रति परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का कवर प्रदान किया जाता है।
- यह दुनिया की सरकार द्वारा संचालित सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है और है।
- लगभग 55 करोड़ लोग इस योजना के अंतर्गत आते हैं।
- 70 साल या उससे अधिक उम्र के लोगो के लिए भी ये स्कीम काम करती है।
- योजना के तहत देश में किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में ईलाज कराया जा सकता है, इसमें प्राइवेट अस्पताल भी शामिल है।
- सभी बीमारियाँ पहले दिन से ही कवर होती हैं, किसी भी तरह Capping की नहीं है।
- यह योजना के तहत अस्पताल में नकद भुगतान की आवश्यकता नहीं होती है।
- जांच और दवाइयों के अलावा अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और अस्पताल से छुट्टी मिलने के 15 दिन बाद तक के खर्चे कवर किये जाते है।
- लगभग 1,929 चिकित्सा प्रक्रियाएं कवर की जाती हैं, जिसमें दवाइयां, जांच, डॉक्टर की फीस, सर्जरी शुल्क, ओटी और आईसीयू शुल्क आदि शामिल हैं।
Ayushman Bharat Yojana (PM-JAY) के लाभ
- इस योजना के तहत प्रति परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का कवर प्रदान किया जाता है।
- योजना में निम्नलिखित ये सारे खर्च शामिल हैं:
1. चिकित्सा जांच, उपचार और परामर्श | 2. अस्पताल में भर्ती होने से पहले का खर्च |
3. दवाइयाँ और चिकित्सा उपयोगी वस्त्र | 4. चिकित्सा इम्प्लांट सेवाएं (जहां आवश्यक हो) |
5. नैदानिक और प्रयोगशाला जांच | 6. उपचार के दौरान उत्पन्न होने वाली जटिलताएं अस्पताल से छुट्टी के बाद 15 दिनों तक की देखभाल |
7. साधारण और गहन देखभाल सेवाएं | 8. आवास लाभ |
9. खाद्य सेवाएं |
Eligibility For Ayushman Bharat Yojana (PM-JAY) (पात्रता)
- सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC 2011) डेटाबेस के आधार पर की जाती है।
- जिन परिवारों के पास अपना पक्का मकान नहीं है, वह इस योजना के पात्र है।
- जिनके परिवार में 16 से 59 वर्ष के बीच में कोई पुरुष नहीं है।
- जो अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित हैं।
- जिन परिवारों के सदस्य सफाई कर्मचारी, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक आदि के रूप में कार्यरत हैं।
- जिन परिवारों में कोई विकलांग है या कोई कमाने वाला न हो।
- 70 साल या उससे अधिक उम्र के लोगो के लिए।
आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के तहत इलाज की जाने वाली बीमारियाँ
शारीरिक चोटें (जलने, कटने, घाव) | नवजात शिशु और मातृत्व देखभाल | कान, नाक और गला चिकित्सा |
हृदय रोग | तंत्रिका तंत्र की समस्याएं | बच्चों की विशेष देखभाल |
आपातकालीन कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर ट्रीटमेंट | प्रजनन अंग संबंधी समस्याएं | प्लास्टिक सर्जरी |
सामान्य चिकित्सा और सर्जरी | नेत्र चिकित्सा | मूत्र रोग |
रेडिएशन चिकित्सा | मुँह, जबड़े और चेहरे की समस्याएं | कैंसर उपचार |
मानसिक स्वास्थ्य विकार | हड्डी से संबंधित समस्याएं | COVID-19 उपचार |
READ MORE YOJANA UPDATES:

Ayushman Card के लिए आवेदन कैसे करे
- step1. सबसे पहले आप अपने नजदीकी CSC केंद्र में जाएं।
- step2. यहाँ अधिकारी से आयुष्मान कार्ड बनवा के लिए पूछे।
- step3. संबंधित अधिकारी आपके दस्तावेजो से आपकी पात्रता जांचेगा।
- step4. सब कुछ वेरीफाई करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड का आवेदन कर दिया जाएगा।
- step5. थोड़ी देर बाद ही, आपको आपका आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करके दे दिया जाएगा ।
बेनेफिशरी लिस्ट के लिए चेक करे (How To Apply Online) (How To Download Ayushman Card)
- सबसे पहले आप PMJAY की “आधिकारिक वेबसाइट” पर जाएं।
- स्क्रीन के टॉप पर दिख रहे “Am I Eligible” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें। फिर “Generate OTP” पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज कर वेरीफाई करें।
- वेरीफाई करने के बाद “Login” विकल्प चुनें और फिर “Search For Beneficiary” पर क्लिक करें।
- अपने राज्य को चुनें और स्कीम में “PMJAY” लिखें।
- अब आपको परिवार की पहचान (राशन कार्ड के लिए Family ID, आधार कार्ड, या लोकेशन जैसे ग्रामीण या शहरी) की जानकारी भरनी होगी।
- अगर आपने सही जानकारी दी है तो आपकी फैमिली डिटेल्स स्क्रीन पर शो हो जाएगी। ***
- जिस व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना है, उसका नाम सेलेक्ट करें और उसकी जानकारी वेरीफाई करें।
- आधार विकल्प को चुनें और ओटीपी के जरिए वेरीफाई करें।
- ओटीपी वेरीफाई होने के बाद, एक अथेंटिकेशन पेज खुलेगा। यहां आयुष्मान कार्ड के आवेदन को सबमिट करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद, एक नया पेज खुलेगा। यहां e-KYC विकल्प को चुनें।
- e-KYC के लिए अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
- e-KYC होने के बाद, अपना पासपोर्ट साइज फोटो सबमिट करें।
- मोबाइल नंबर, रिश्ते, पिन कोड, राज्य, जिला, ग्रामीण या शहरी क्षेत्र, गांव आदि की जानकारी भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
*** NOTE : Online आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपका नाम बेनेफिशरी लिस्ट होना चाहिए अगर नहीं है तो अपने CSC केंद्र में बात करे।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- Family ID
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान का प्रमाण
- SC/ST प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
आयुष्मान कार्ड के तहत हॉस्पिटल लिस्ट चेक करें
FAQs
आयुष्मान भारत दिवस कब मनाया जाता है?
आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल को मनाया जाता है।
आयुष्मान भारत योजना और PM-JAY योजना में क्या अंतर है?
आयुष्मान भारत योजना, भारत सरकार की एक बड़ी हेल्थ स्कीम है, इसी के अंतर्गत PM-JAY योजना चलाई जाती है।
PM-JAY योजना में शामिल न होने वाली बीमारियाँ?
PM-JAY योजना में शामिल न होने वाली बीमारियाँ है: कॉस्मेटिक सर्जरी, फर्टिलिटी ट्रीटमेंट (जैसे IVF, IUI आदि), ऐडिक्शन ट्रीटमेंट (शराब या नशे की लत का इलाज), OPD सेवाएँ व्यापक रूप से कवर नहीं होतीं (मामूली बुखार, खांसी, सामान्य परामर्श आदि)।