Sukanya Samriddhi yojana 2025 भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई लोकप्रिय योजनाओं में से एक हैं। आज के समय प्रत्येक माता-पिता का सपना होता है कि उसके बेटी का भविष्य और शादी दोनों कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो जाए परंतु दोनों कार्य को पूरा करने में अधिक पैसे की आवश्यकता होती है।
केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi yojana) पूरे देश में लागू किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चे के नाम पर अकाउंट ओपन कर सकते है और 21 साल की उम्र होने तक उसे इस योजना के तहत अच्छा खासा लाभ सरकार के द्वारा दिया जाएगा। अब आपके मन मे सवाल आएगा कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत अकाउंट खोलने की प्रक्रिया क्या है? डॉक्यूमेंट क्या लगेंगे योग्यता क्या होगी आपको लाभ कितना मिलेगा? अगर आप इन सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो हमारे साथ आर्टिकल पर आखिर तक बने रहें
Table of Contents
Sukanya Samriddhi yojana 2025 Overview
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
योजना के तहत | केंद्र सरकार द्वारा |
आरम्भ तिथि | 22 जनवरी, 2015 |
लाभार्थी | 0-10 वर्ष की बालिका |
निवेश राशि | न्यूनतम RS.250/- अधिकतम RS.150000/- एक वित्तीय वर्ष में |
कुल अवधि (जमा) | 15 वर्ष |
परिपक्वता (maturity) | 21 वर्ष |
ब्याज दर | 8.2% (CHANGE AS PER G.O.I) |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.india.gov.in |
सुकन्या समृद्धि योजना आवदेन फॉर्म | Download Form Here |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन प्रक्रिया |
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार के द्वारा संचालित एक बचत योजना ( saving Yojana) है। जिसके तहत प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चे के नाम पर एक अकाउंट ओपन कर सकता हैं। उसमें आप अपने सुविधा के मुताबिक पैसे निवेश कर सकते हैं यहां पर आप न्यूनतम ₹250 और अधिकतम 1.5 Lakh जमा कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत जब आपकी लड़की की उम्र 21 वर्ष हो जाएगी तब आपको एक अच्छा खासा रिटर्न इस योजना के तहत प्राप्त होगा जिससे आप अपने बेटी का विवाह और शिक्षा संबंधित सभी Need को पूरा कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi yojana ) के अंतर्गत जैसे ही मैच्योरिटी अवधि पूरी होगी आपको रिटर्न राशि के ऊपर टैक्स छूट का लाभ भी दिया जाएगा जो भारतीय इनकम टैक्स अधिनियम 80 C के अंतर्गत आता हैं।
Sukanya Samriddhi yojana 2025 विशेषता
- यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत न्यूनतम पर ₹250 की राशि जमा नहीं करते हैं तो आपने जो अकाउंट खोला है उसे डिफॉल्ट अकाउंट घोषित कर दिया जाएगा लेकिन इस डिफ़ॉल्ट अकाउंट पर भी मैच्योरिटी की तारीख तक, लागू ब्याज मिलता रहेगा।
- लड़की की उम्र अगर 18 वर्ष पूरी हो गई है तो वह आपने सुकन्या समृद्धि अकाउंट का संचालन खुद कर सकती है
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपके बालिका की उम्र 18 साल पूर्ण होने के बाद योजना के अंतर्गत 50% की राशि एक बार या पांच किस्तों में अकाउंट से निकाल सकते हैं।
- योजना को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित किया जा सकता है।
Sukanya Samriddhi yojana 2025 निवेश करने के फायदे
- दूसरी सरकारी योजना के मुकाबले यहां पर आपको अधिक ब्याज दर दिया जाता हैI
- यह एक सरकारी योजना है इसलिए पैसे यहां पर डूबने की संभावना ना के बराबर हैI
- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति एक वर्ष में न्यूनतम 250 रु. और अधिकतम 1.5 लाख रु. प्रतिवर्ष जमा कर सकता हैI
- सुकन्या समृद्धि योजना में आपको चक्रवर्ती ब्याज दिया जाता है इसलिए यहां पर एक निश्चित अवधि के बाद अच्छा खासा रिटर्न मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती हैI
- जब बालिका की उम्र 18 वर्ष की हो जाती है और वह विवाहित हो जाती है, तब उसे सुकन्या समृद्धि खाता से premature withdrawal की अनुमति होती है।
- बालिका की उम्र 18 वर्ष पूर्ण करने के पश्चात, वह अपनी शिक्षा के लिए premature withdrawal कर सकती है।
NOTE: जब लड़की की उम्र 21वर्ष हो जाएगी तब सारा maturity amount देकर खाता बंद कर दिया जाएगा।
Sukanya Samriddhi yojana 2025 के तहत निवेश की राशि
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप न्यूनतम ₹250 और अधिकतम साल में ₹1.5 lakh का निवेश कर सकते है I
Sukanya Samriddhi yojana 2025 मैच्योरिटी पीरियड
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अगर आप अपनी लड़की के लिए अकाउंट ओपन करते हैं तो उसकी मैच्योर होने की अवधि 21 वर्ष (लड़की की उम्र) है I
सुकन्या समृद्धि योजना के लिये पात्रता/Eligibility
- बालिका भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
- खाता खोलने के लिए बालिका की उम्र 10 वर्ष से काम होनी चाहिए I
- एक बालिका के लिए एक से अधिक अकाउंट ओपन नहीं कर सकते हैं I
- एक परिवार को केवल दो SSY अकाउंट को खोलने की अनुमति है I
- जुड़वा या तीन लड़कियों केस में – अगर पहले एक लड़की का जन्म हुआ है एक साथ तीन बच्चे पैदा होते हैं तो ऐसी स्थिति में आप योजना में तीसरा अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
- यदि जुड़वा या तीन लड़कियों के जन्म के बाद एक लड़की का जन्म होता है तो आप तीसरा SSY खाता नहीं खोल सकते है।
Sukanya Samriddhi yojana 2025 interest Rate
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अगर आप अकाउंट ओपन करते हैं तो आपके मन में सवाल आता है कि यहां पर आपको ब्याज की दर क्या मिलेगी तो हम आपको बता दें कि यहां पर आपको 8.2 % प्रतिवर्ष की दर से ब्याज दर दिया जाएगा। इसलिए हम कह सकते हैं कि ब्याज के दृष्टिकोण से यहां पर अकाउंट ओपन करना काफी फायदेमंद है I
SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA के तहत 21 साल में प्राप्त होने वाली राशि
पैसा जमा (yearly) | पैसा जमा (15 Years) | ब्याज (8.2%) | पैसा प्राप्त (21 Years) |
500 | 7500 | 16436 | 23936 |
1000 | 15000 | 32878 | 47878 |
2000 | 30000 | 65957 | 95957 |
5000 | 75000 | 214400 | 289400 |
10000 | 150000 | 328806 | 478806 |
READ MORE YOJANA UPDATES:

सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म 2025
इस योजना का फॉर्म आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैI
Sukanya Samriddhi yojana account ओपन कैसे करें
सुकन्या समृद्धि योजना का अगर आप अकाउंट ओपन करना चाहते हैं तो इसके लिए:
- सबसे पहले आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाएं।
- वहां से सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म लेकर पूछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- फॉर्म भरने के बाद, दस्तावेज संलग्न करें।
- फॉर्म भरने के बाद बैंक शाखा या पोस्ट में जमा करा दे।
- फॉर्म जमा कराने के बाद रसीद प्राप्त करें।
Sukanya Samriddhi yojana account खोलने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (माता-पिता)
- मोबाइल नंबर
- पैन कार्ड (माता-पिता) यदि लागू हो
- पासपोर्ट साइज फोटो
FAQs
सुकन्या समृद्धि योजना में अभी ब्याज दर कितनी है?
सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 8.2% है।
सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म pdf
फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करे। Download Form Here
इस योजना में खाता कैसे खुलवाए?
1.सबसे पहले आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाएं।
2.वहां से सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
3.फॉर्म लेकर पूछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
4.फॉर्म भरने के बाद, दस्तावेज संलग्न करें।
5.फॉर्म भरने के बाद बैंक शाखा या पोस्ट में जमा करा दे।
6.फॉर्म जमा कराने के बाद रसीद प्राप्त करें।