Pradhan Mantri matru vandana Yojana
Pradhan Mantri matru vandana Yojana: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) भारत सरकार की एक सरकारी योजना है, जिसका मकसद गर्भवती और बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद देना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना है, ताकि चच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें और उनकी मृत्यु दर को कम किया जा सके। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जरूरी बातें आसान भाषा में बताएंगे, तो कृपया लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Table of Contents
Overview
सूची | विवरण |
योजना का नाम | Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana |
विभाग | महिला और बाल कल्याण विभाग |
कब शुरू हुई | 1 जनवरी 2017 |
उद्देश्य | गर्भवती महिलाओं को सही पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं |
लाभार्थी | गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताएं |
किसके द्वारा शुरू किया गया | केंद्र सरकार के द्वारा |
सहायता राशि | 5,000 रूपए |
हेल्पलाइन नंबर | 14408 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.pmmvy.wcd.gov.in |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
Pradhan Mantri matru vandana Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है। इसका मकसद है कि महिलाएं गर्भावस्था और प्रसव के दौरान सही पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं ले सकें। इस योजना में पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को कुल 5000 रूपए की मदद दो किस्तों में दी जाती है, ताकि उन्हें गर्भकाल में सही पोषण मिल सके और माँ-बच्चे दोनों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।
NOTE: अगर कोई महिला दोबारा माँ बनती है और उसे बेटी होती है, तो उसे योजना के तहत 6000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है।
Pradhan Mantri matru vandana Yojana के तहत मिलने वाले किस्त का विवरण
किस्त | शर्तें | राशि |
पहली किस्त | 1. गर्भावस्था के पंजीकरण पर तथा 2. LMP (Last Menstrual Period) की तिथि से 6 महीनों के भीतर कम से कम एक एंटी-नेटल चेकअप (ANC) कराना आवश्यक है। 3. यह चेकअप आंगनवाड़ी केंद्र (AWC) या राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अनुमोदित स्वास्थ्य केंद्रों पर होना चाहिए। | 3,000/- रूपए |
दूसरी किस्त | 1. बच्चे का जन्म पंजीकृत होना चाहिए। 2. बच्चे को BCG, OPV, DPT और हेपेटाइटिस-बी का पहला टीका (या उसके समकक्ष टीके) लग चुके हों। | 2,000/- रूपए |
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य
- इस योजना का प्रमुख उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भकाल के दौरान सही पोषण और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना है, साथ ही माँ और बच्चों के मृत्यु दर को कम करना, ताकि दोनों की जान को किसी तरह का खतरा न हो।
- इसका लक्ष्य महिलाओं को संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, और स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करना तथा बेटियों के जन्म को बढ़ावा देना।
- मातृत्व के दौरान पैसो की कमी ना हो, इससे माता गर्भावस्था के दौरान पूरा आराम ले सकेगी।
विशेषताएं व लाभ
- इस योजना को केंद्र सरकार स्तर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) द्वारा लागू किया गया है।
- पहली बार गर्भवती होने पर ₹5,000 और दूसरी बार (यदि बच्ची का जन्म होता है) ₹6,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना।
- सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है।
- योजना का लाभ केवल 19 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को दिया जाता है।
- आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, गर्भावस्था प्रमाण पत्र आदि आवश्यक हैं।
- महिला लाभार्थी किसी भी समय आवेदन कर सकती है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि गर्भावस्था की तिथि से 730 दिनों के भीतर ही आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा।
- अगर महिला के जुड़वां, तीन या चार बच्चे होते हैं और उनमें से एक या अधिक बेटी होती है, तो उसे PMMVY 2.0 के नियमों के अनुसार दूसरी बेटी के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
Pradhan Mantri matru vandana Yojana के लिए पात्रता
1. सभी महिलाओ के लिए
- महिला की आयु कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए।
- महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिलाएं के पास BPL Card (गरीबी रेखा से नीचे) होना चाहिए।
- महिला के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
NOTE: यदि गर्भपात या मृत जन्म (स्टिल बर्थ) हो जाता है, तो महिला को भविष्य में होने वाली अगली गर्भावस्था के मामले को, नई लाभार्थी के रूप में माना जाएगा।
2. महिलाएं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- 40% या पूर्ण रूप से दिव्यांग (Divyang Jan), ई-श्रम कार्ड धारक, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST)
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी किसान महिला।
- मनरेगा (MGNREGA) जॉब कार्ड धारक महिलाएं।
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW), सहायिका (AWH) और आशा कार्यकर्ता (ASHA)।
READ MORE YOJANA UPDATES:

Pradhan Mantri matru vandana Yojana के लिए आवेदन कैसे करे?
ऑनलाइन आवेदन:
- ऑनलाइन आवेदन बंद कर दिया गया है, रजिस्ट्रेशन के लिए आंगनवाड़ी या आशा वर्कर से मिले।
NOTE: इस लिंक पर क्लिक करके आप आवेदन कैसे करे, तस्वीरों के माध्यम से देखकर कर सकते है- Click Here (Only When Online Registration is Active)
ऑफलाइन आवेदन:
फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करे Download pdf File
- सबसे पहले आप अपने आंगनवाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय पर जाएं।
- वहां से ‘PMMVY’ का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी का विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
- फॉर्म भरने के बाद, दस्तावेज अटैच करें।
- सारी प्रक्रिया के बाद आंगनवाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय में जमा करा दे।
- फॉर्म जमा कराने के बाद रसीद प्राप्त करें।
दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- बच्चे का टीकाकरण विवरण
- अंतिम मासिक धर्म तिथि (LMP)
- मातृत्व और शिशु सुरक्षा कार्ड (MCP)
- मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र (जिसके लिए लागू हो)
- विक्लांग प्रमाण पत्र (जिसके लिए लागू हो)
- BPL Card (जिसके लिए लागू हो)
How To Check Status of Pradhan Mantri matru vandana Yojana
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (Direct Link Attached)
- आपके सामने अब “Track Application Status” पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ अपना पंजीकृत ‘Mobile Number’ या ‘Beneficiary ID’ डालकर, कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब आप ‘Validate’ बटन पर क्लिक करे।
- आपका स्टेटस सामने खुलकर आ जाएगा।
FAQs
PMMVY के तहत दूसरी बार गर्भवती होने पर भी लाभ मिलता है?
हां, यदि दूसरी बार गर्भवती होने पर बच्ची (Girl Child) का जन्म होता है, तो ₹6,000 की राशि प्रदान की जाती है।
क्या योजना के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है?
हां, आधार कार्ड योजना के लिए अनिवार्य है।