Free Sewing Machine Yojana 2025-तेलंगाना सरकार, इन्दिराम्मा महिला शक्ति के अंतर्गत फ्री सिलाई मशीन योजना के माध्यम से बेरोजगार महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध करवा रही है।
इस योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीनें प्रदान की जाएगी, ताकि सभी लोगो के बीच उनकी भी भागीदारी को बढ़ावा मिल सके। अगर आप भी बिना देरी किये इस योजना में पंजीकरण करना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़कर आज ही आवेदन करे।
Table of Contents
Free Sewing Machine Yojana Overview
योजना का नाम | इन्दिराम्मा महिला शक्ति (INDIRAMMA MAHILA SHAKTI) |
किसके द्वारा शुरू किया गया | मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी |
आखरी तारीक | 20 जनवरी 2025 |
उद्देश्य | अल्पसंख्यक महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना |
लाभार्थी | अल्पसंख्यक क्रिस्चियन महिला (MINORITY CHRISTIAN WOMEN) |
सहायता | निःशुल्क सिलाई मशीन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://tgobmms.cgg.gov.in |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Free Sewing Machine Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है और अल्पसंख्यक महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपना आर्थिक और सामाजिक जीवन सुधारकर एक अच्छा भविष्य बना सकें।
Free Sewing Machine Yojana के लाभ
- पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन निःशुल्क (FREE) दी जाएगी।
- पात्र महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- पात्र महिलाओं को सिलाई की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाये अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी और खुद को आत्मनिर्भर बना सकेंगी ।
Free Sewing Machine Yojana के लिए पात्रता/Eligibility
- आवेदक महिला तेलंगाना राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला अल्पसंख्यक क्रिस्चियन होनी चाहिए। (NOTE: यह योजना केवल अल्पसंख्यक क्रिस्चियन महिलाओ (MINORITY CHRISTIAN WOMEN) के लिए है।)
- आवेदक महिला कम से कम 5वी पास हो।
- महिला की वार्षिक परिवार आय ग्रामीण क्षेत्रों में 1.5 लाख रुपये से कम और शहरी क्षेत्रों में 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
NOTE: इस योजना की आखरी तारीक 20 जनवरी 2025 है।
Free Sewing Machine Yojana के लिए आवेदन/ Only 8 Steps Registration Process
- सबसे पहले आप तेलंगाना सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- Citizen Corner में ” Indiramma Mahila Shakti ” scheme पर क्लिक करे।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अपनी पर्सनल जानकारी जैसे अपना नाम, आधार नंबर, पता, जन्म तिथि, आय, अपना घर का पता आदि भरे।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे जैसे पासपोर्ट साइज फोटो ,जाति प्रमाणपत्र (Note: केवल jpg/png format, size 50kb से अधिक और 1024kb से कम होना चाहिए))।
- ‘Self Declaration’ बॉक्स पर चेक करें और ‘preview’ करे।
- अगर सारी जानकारी सही भरी है तो सबमिट बटन पर क्लिक करे।
- आवेदन जमा करने के बाद भविष्य के लिए डिटेल्स सुरक्षित रख ले।
READ MORE YOJANA UPDATES:

Free Sewing Machine Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- वार्षिक आय प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- टेलरिंग प्रमाणपत्र (not necessary)
- मोबाइल नंबर
FAQs
इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आवेदन, DIRECT LINK-CLICK HERE
इस योजना का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है और अल्पसंख्यक महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपना आर्थिक और सामाजिक जीवन सुधारकर एक अच्छा भविष्य बना सकें।
इस योजना की आखरी तारीक क्या है?
इस योजना की आखरी तारीक 20 जनवरी 2025 है।
इस योजना में लाभार्थी कौन है?
यह योजना केवल अल्पसंख्यक क्रिस्चियन महिलाओ (MINORITY CHRISTIAN WOMEN) के लिए है।
इस योजना के लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज चाहिए?
1.पासपोर्ट साइज फोटो
2.आधार कार्ड
3.वार्षिक आय प्रमाणपत्र
4.जाति प्रमाणपत्र
5.टेलरिंग प्रमाणपत्र (not necessary)
6.मोबाइल नंबर