E-Shram Card-भारत सरकार ने अव्यवस्थित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों, श्रमिकों और कामगारों के लिए एक विशेष योजना की शुरुआत की है, जिसे ई-श्रम योजना कहा जाता है। इस योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थी को 1000/- और पेंशनर को 3000/- रूपए उनके खाते में दिए जाते है। अगर आपको भी इ श्रम कार्ड बनवाना है या बैलेंस चेक करना है तो इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े।
Table of Contents
E-Shram Card Overview
योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड योजना |
उद्देश्य | मजदूरों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार करना |
लाभार्थी | मजदूरों, श्रमिकों और कामगारों के लिए |
सहायता राशि | 1000/- से 3000/- रूपए तक |
हेल्पलाइन नंबर | 14434/18008896811 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.eshram.gov.in |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
E-Shram Card क्या है?
ई-श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक यूनिक आईडी कार्ड योजना है, जिसमे प्रत्येक श्रमिकों को एक ई-श्रम कार्ड दिया जाता है। इसके माध्यम से सरकार इन श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को आसानी से पहुंचा सकती है।
E-Shram Card का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य अव्यवस्थित क्षेत्र के मजदूरों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार करना है। डेटाबेस के माध्यम से सरकार श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को आसानी से पहुंचा सकती है।
E-Shram Card लिस्ट क्या है?
ई-श्रम कार्ड लिस्ट में उन सभी लोगों का नाम शामिल है जिन्होंने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है और जिनका डेटा भारत सरकार के डेटाबेस में सुरक्षित है। यह लिस्ट राज्यवार और जिलेवार स्तर पर उपलब्ध रहती है, इस लिस्ट में उन लाभार्थीयो के नाम होते है जिन्हे सरकार से सहायता राशि मिलती है।
NOTE: यदि आप जिला या राज्य लिस्ट देखना चाहते हैं तो संबंधित विभाग की वेबसाइट या CSC सेंटर पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility)
- आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए।
- आवेदक EPFO या ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए।
- आवेदक सरकारी नौकरी, पेंशन धारक या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
ई-श्रम कार्ड के फायदे (Benefits of E Shram Card)
- श्रमिकों को 2 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा और विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रूपए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद ₹3,000/- रूपए प्रतिमाह की पेंशन मिलेगी।
- पंजीकृत लाभार्थी को 1000/- रूपए प्रतिमाह मिलेगा। (अगर लागू हो, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा )
- भविष्य में सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ श्रमिकों को मिलेगा।
- श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस में नाम जुड़ जाएगा।
- किसी भी आपातकाल की स्तिथि में इसी डेटाबेस के द्वारा आर्थिक मदद मिलिगी।
READ MORE YOJANA UPDATES:

E-Shram Card कैसे बनवाएं? (How to Apply)
- सबसे पहले आप ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट जाए।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके, ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर प्राप्त ‘OTP’ डालें और फिर ‘Validate’ बटन पर क्लिक करें।
- आपकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी, उसे पुष्टि (Confirm) करें।
- अब अपना पता, शैक्षणिक योग्यता आदि जैसी आवश्यक जानकारियाँ भरें।
- अपना कौशल (Skill Name), व्यवसाय का प्रकार (Nature of Business) और कार्य का प्रकार (Type of Work) चुनें।
- अपने बैंक की डिटेल्स दर्ज करें और ‘Self-declaration’ का चयन करें।
- अब ‘Preview’ विकल्प पर क्लिक करके ‘Submit’ बटन दबाएं।
- एक बार फिर आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके ‘Verify’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका ई-श्रम कार्ड जनरेट होकर स्क्रीन पर आ जाएगा ।
- ई-श्रम कार्ड को तुरंत डाउनलोड करके रख ले।
E-Shram Card लिस्ट कैसे चेक करें? How To Check Account Balance
- सबसे पहले आप ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट जाए।
- यहाँ होमपेज पर “Already Registered” सेक्शन में जाएं।
- आधार लिंक मोबाइल नंबर और कॅप्टचा डालकर ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करे।
- मोबाइल पर प्राप्त ‘OTP’ डालें और फिर ‘OTP’ डालकर Validate’ करें।
- लॉगिन होने के बाद, आप अपना नाम देख सकते है और कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
E-Shram Card के लिए जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
FAQs
क्या इ-श्रम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई शुल्क देना है?
रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से शुल्क मुक्त (Free) है।
UAN क्या है?
UAN (Universal Account Number) एक 12 अंकों का एक विशिष्ट पहचान नंबर है, जो अव्यवस्थित श्रमिकों को प्रदान किया जाता है। यह एक परमानेंट नंबर है जो कभी बदल नहीं सकता।
श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन से दास्तवेज़ लगते है?
श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और खाता विवरण अनिवार्य है।
श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
1.सबसे पहले आप ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट जाए।
2.यहाँ होमपेज पर “Already Registered” सेक्शन में जाएं।
3.आधार लिंक मोबाइल नंबर और कॅप्टचा डालकर ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करे।
4.मोबाइल पर प्राप्त ‘OTP’ डालें और फिर ‘OTP’ डालकर Validate’ करें।
5.लॉगिन होने के बाद, आप अपना नाम देख सकते है और कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
श्रमिक कार्ड कैसे डाउनलोड करे?
1.सबसे पहले आप ई-श्रम की आधिकारिक वेबसाइट जाए।
2.यहाँ होमपेज पर “Already Registered” सेक्शन में जाएं।
3.आधार लिंक मोबाइल नंबर और कॅप्टचा डालकर ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करे।
4.मोबाइल पर प्राप्त ‘OTP’ डालें और फिर ‘OTP’ डालकर Validate’ करें।
5.लॉगिन होने के बाद, आप कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।