Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025- दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 लाख करोड़ रुपये के दिल्ली बजट 2025 को पेश करते हुए महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमें सबसे प्रमुख रही महिला समृद्धि योजना, जिसके लिए दिल्ली सरकार ने ₹5100 करोड़ का बजटीय आवंटन किया है। दिल्ली महिला समृद्धि योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई एक सशक्त योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सामाजिक एवं सशक्त करना है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़िए।
Table of Contents
Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025 |
विभाग | महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
लाभार्थी | दिल्ली की महिलाए |
सहायता राशि | 2500/- रूपए |
हेल्पलाइन नंबर | 011-22056478 |
योजना फॉर्म | Coming Soon |
आवेदन की प्रक्रिया | Online |
Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025 क्या है?
दिल्ली महिला समृद्धि योजना (MSY) दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्त्वपूर्ण योजना है, इस योजना के अंतर्गत दिल्ली में हर महिला को, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं दिल्ली सरकार उन सबको 2500 रूपए देने की गारंटी दे रही है।
Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रूपए सहायता प्रदान करना और उनके जीवन को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2025 के लाभ (Key Benefits of Mahila Samriddhi Yojana 2025)
- इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
- महिलाओं की दूसरो पर निर्भरता कम होगी।
- यह योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करती है।
- इस योजना के तहत डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पैसा।
Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
- आवेदक महिला दिल्ली की निवासी महिला होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की उम्र 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अगर आवेदक महिला के परिवार में कोई भी पेंशन धारक, ITR जमाकर्ता या सरकारी नौकरी कार्यक्रत नहीं होना चाहिए।
- जो महिला आर्थिक रूप से कमजोर हैं यह योजना केवल उनके लिए है।
- आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
READ MORE YOJANA UPDATES:

NOTE: आवेदक को सूचित किया जाता है की सभी आवेदक ‘Citizen Registration Form‘ भरकर रख ले ताकि योजना का लाभ जल्द से जल्द ले सके।
दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करे ? (Delhi Mahila Samriddhi Yojana Registration 2025)।
ऑनलाइन आवेदन:
- step1. सबसे पहले आप दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। (Official website coming soon)
- step2. क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- step3. इस योजना के तहत पूछी गई सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरे।
- step4. फॉर्म भरकर दस्तावेजों अपलोड करे।
- step5. फॉर्म भरने के बाद ‘Submit’ के बटन पर क्लिक करे।
- step5. फॉर्म ‘Submit’ करने के बाद रसीद प्राप्त करे।
आवश्यक दस्तावेज़
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- पता प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का विवरण
- मोबाइल नंबर
FAQs
दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2025 के अंतर्गत 2500/- रूपए कैसे मिलेंगे?
दिल्ली सरकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेगी।
इस योजना के अंतर्गत कौन – कौन से दस्तावेज़ अनिवार्य है ?
इस योजना के अंतर्गत पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पता प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, मोबाइल नंबर अनिवार्य है ।