8th Pay Commission 2025-मोदी सरकार ने केंद्र कर्मचारियों और पेंशनधारकों कों बहुत बड़ी खुशखबरी साल के शुरुआत में दी। सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इसके तहत 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को फायदा मिलेगा। पूरी जानकारी के लिए लेख को पूरा अंत तक पढ़े ।
Table of Contents
8th Pay Commission क्या है?
8वां वेतन आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक समिति है, जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के वेतन, भत्तों, अन्य लाभों को ध्यान में रखते हुए महंगाई के अनुसार उन्हें वेतन प्राप्त करवाती है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के जीवनस्तर को सुधारना और उन्हें महंगाई तथा आर्थिक परिवर्तनों के अनुरूप वेतन और भत्ते प्रदान करना है।
वेतन आयोग ने कितना वेतन बढ़ाया
वेतन आयोग | न्यूनतम वेतन (₹) | वृद्धि (%) | वित्तीय प्रभाव (₹) |
पहला | 55 | 14.2 | 39.6 करोड़ |
दूसरा | 80 | 20.6 | 1.44 लाख |
तीसरा | 196 | 20.6 | 12.8 अरब |
चौथा | 750 | 27.6 | 12.8 अरब |
पांचवां | 2550 | 31 | 185 अरब |
छठा | 7000 | 54 | 220 अरब |
सातवां | 18000 | 14.3 | 1,000 अरब |
आठवा | 51480 (अनुमानित) |
8th Pay Commission की मुख्य बातें
- 8वें वेतन आयोग को 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए समय दिया गया है।
- फिटमेंट फैक्टर को 2.86 तक बढ़ाया जा सकता है।
- न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹51,480 (अनुमानित ) हो सकती है, जो की अभी ₹18,000 है।
- न्यूनतम पेंशन ₹25,740 (अनुमानित ) तक बढ़ सकती है, जो की फिलहाल ₹9,000 है।
- कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम योगदान होता है। यह बेसिक सैलरी और अन्य भत्तों को तय करता है।
- रिपोर्ट लागू होने के बाद सैलरी और पेंशन में संशोधन होगा।
8th Pay Commission का महत्व
वेतन आयोग हर 10 साल में गठित किया जाता है, 7वें वेतन आयोग को 2016 में लागू किया गया था, और अब इसका कार्यकाल 2025 में समाप्त होगा। 8वें वेतन आयोग के लागू होने से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की आय में बड़ा इजाफा होगा। यह न केवल उनका मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार लाएगा।
8th Pay Commission से संभावित लाभ
- कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि और अन्य भत्तों जैसे DA, HRA, TA आदि में भी वृद्धि होगी।
- न्यूनतम पेंशन में वृद्धि से 67.95 लाख पेंशनधारकों को राहत मिलेगी।
आपकी सैलरी में कितना इजाफा होगा आप यहाँ जान सकते है।

ग्रेच्युटी में भी इजाफा
- वेतन आयोग लागू होने का प्रभाव न केवल सैलरी और पेंशन पर पड़ता है, बल्कि ग्रेच्युटी पर भी इसका असर दिखता है।
- फिटमेंट फैक्टर के आधार पर वेतन में बढ़ोतरी से ग्रेच्युटी की राशि भी बढ़ती है। यदि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट 2.86 कर दिया जाए, तो ग्रेच्युटी इस प्रकार बनेगी: ..1.मौजूदा ग्रेच्युटी X फिटमेंट फैक्टर 2.57 = टोटल ग्रेच्युटी ..2.ग्रेच्युटी का फॉर्मूला = (अंतिम बेसिक सैलरी) X (15/26) × (सेवा के वर्ष)
8th Pay Commission से पेंशनधारकों कों फायदा
7वा वेतन आयोग लागू होने पर पेंशनधारकों की पेंशन करीब 23.66 फीसदी तक बढ़ी थी, तो अब आठवें वेतन आयोग में पेंशन करीब 34 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।
8वें वेतन आयोग का संभावित Pay Matrix Table
Pay Level | Basic Pay (7th CPC) | Expected Basic Pay (8th CPC) | Dearness Allowance (DA @ 70%) | Total Salary (Basic + DA) | Increase (%) |
1 | 18000 | 51480 | 36036 | 87516 | 174 |
2 | 19900 | 56914 | 39840 | 96754 | 173 |
3 | 21700 | 62062 | 43443 | 105505 | 172 |
4 | 25500 | 72930 | 51051 | 123981 | 171 |
5 | 29200 | 83512 | 58458 | 141970 | 170 |
6 | 35400 | 101244 | 70871 | 172115 | 169 |
7 | 44900 | 128414 | 89890 | 218304 | 169 |
8 | 47600 | 136136 | 95295 | 231431 | 169 |
9 | 53100 | 151866 | 106306 | 258172 | 168 |
10 | 56100 | 160446 | 112312 | 272758 | 168 |
FAQs
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?
8वां वेतन आयोग 2026 में लागू होगा।
8वां वेतन आयोग क्या है?
8वां वेतन आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक समिति है, जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के वेतन, भत्तों, अन्य लाभों को ध्यान में रखते हुए महंगाई के अनुसार उन्हें वेतन प्राप्त करवाती है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के जीवनस्तर को सुधारना और उन्हें महंगाई तथा आर्थिक परिवर्तनों के अनुरूप वेतन और भत्ते प्रदान करना है।
8वां वेतन आयोग में कितना वेतन बढ़ेगा?
1.न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹51,480 (अनुमानित ) हो सकती है, जो की अभी ₹18,000 है।
2.न्यूनतम पेंशन ₹25,740 (अनुमानित ) तक बढ़ सकती है, जो की फिलहाल ₹9,000 है।