PM KISAN 20th INSTALLMENT: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होने जा रही है। इस बार लगभग 9 करोड़ किसानों को 2000 रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से जून 2025 को भेजी जाएगी। अगर आपने इस योजना में पहले से रजिस्ट्रेशन और e-KYC पूरा कर लिया है, तो यह राशि निश्चित रूप से आपके खाते में आ जाएगी।
याद रहे जिन्होंने e- KYC नहीं कराई है, उनका पैसा रुक सकता है, इसलिए हमने e-KYC कैसे करना है, इस लेख के माध्यम से आपको पूरी जानकारी दे रहे है
Table of Contents
Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
किसने शुरू किया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने |
विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
कब शुरू हुई | फरवरी 2019 |
उद्देश्य | किसानों को हर साल 6000 रूपए की आर्थिक मदद |
लाभार्थी | देश के सभी किसान |
सहायता राशि | 2000 रूपए (तीन बार ) |
हेल्पलाइन नंबर | 011-24300606 |
20वी क़िस्त जारी | जून 2025 |
19वी क़िस्त जारी (पिछली) | 24 फरवरी 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.pmkisan.gov.in |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन/ऑनलाइन |
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान योजना 2019 से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब किसानों को हर साल 6000 रूपए की आर्थिक मदद देना है। यह राशि तीन बराबर किश्तों में दो-दो हज़ार कर के दी जाती है, ताकि किसान खेतो से जुड़ी चीज़ो को समय पर खरीद सके जैसे बीज़, खाद, डाई, यूरिया, सिचाई आदि।
PM KISAN 20th INSTALLMENT के लिए पात्रता
- किसान भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आपके नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- आपका आधार कार्ड और बैंक खाता आपस में लिंक होना चाहिए।
- e-KYC करना अनिवार्य है।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी और आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
PM KISAN 20th INSTALLMENT के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कैसे करें
ONLINE:
- सबसे पहले आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- ‘FARMER CORNERS’ में आप ‘e-KYC’ के विकल्प पर क्लिक करे ।
- आधार नंबर दर्ज करके आप ‘Search’ बटन पर क्लिक करे ।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ‘otp’ प्राप्त होगा उसे ‘otp’ बॉक्स में दर्ज करे ।
- इस प्रकार आप e-kyc कर सकते है।
NOTE: CSC केंद्रों में भी ‘e-kyc’ के लिए संपर्क किया जा सकता है।
OFFLINE: (CSC केंद्र)
- सबसे पहले आप नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं।
- वहाँ सम्बंधित अधिकारी से मिले।
- वह आपको e- KYC कराने में मदद करेगा।
NOTE: किसान भाई अपना आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं।
READ MORE YOJANA UPDATES:

PM KISAN 20th INSTALLMENT का बेनेफिशरी लिस्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- यहाँ आप ‘FARMER CORNERS’ में ‘Beneficiary List’ के विकल्प का क्लिक करे।
- नए पेज पर State, District, Sub-District, Block, Village चयन करे।
- सभी विवरण चयन करने के बाद ‘Get Report’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- इसी लिस्ट में अपना नाम चेक सकते हैं।
NOTE: कोई भी त्रुटि हो तो आप अपने नजदीकी ‘CSC केंद्र’पर संपर्क कर सकते हैं।
PM KISAN 20th INSTALLMENT के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आधार लिंक बैंक खाता (DBT Enabled)
- खेत के कागजात (खसरा खतौनी)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
FAQs
PM KISAN 20th INSTALLMENT कब तक आएगी?
20वी क़िस्त जून 2025 में ही आएगी, अपना खाता चेक करते रहे।
क्या e-KYC कराना जरुरी है?
बिना e-KYC के पैसा आपके खाते में पैसा नहीं आएगा।
किसान को 20वी क़िस्त में कितना पैसा मिलेगा?
किसान को 20वी क़िस्त में 2000 रूपए दिए जाएंगे।